सुकमा. छत्तीसगए़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है. इसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. जवान अभी भी पूरे इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं.
बता दें कि घटना जिले के बुर्कलंका इलाके में हुई है. शुक्रवार की रात डीआरजी के जवान इस इलाके में जंगल की ओर सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया. फिर दोनों ओर से ही फायरिंग शुरू हो गई. इसी बीच एक नक्सली मारा गया.
उसका शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है. वहीं कई नक्सली भाग खड़े हुए. उनमें से भी कई के घायल होने का अनुमान है. बहरहाल शनिवार को भी जवान इलाके में जुटे हुए हैं और पूरे इलाके की सर्चिंग की जा रही है. उनके लौटने के बाद कई और जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft