राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। इस मामले में बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपए मूल्य की मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। बताया जा रहा कि, आरोपी मनोज आचार्य एवं रोशन साहू कार के माध्यम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के जिलों में लाकर तस्करी करने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी, उसके बाद पुलिस टीम बनाकर आर.के नगर इलाके में पॉइंट लगाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को धर दबोचा और उन दोनों पर अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।
बसंतपुर थाना प्रभारी एम.एन.साहू ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की छानबीन शुरु कर दी गई है, बहुत जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, बरामद शराब और वाहन को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft