Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़SSP बोले- SIR के नाम पर हो रही ठगी, आप रहें सावधान, कोई करे परेशान तो पुलिस को तुरंत दे सूचना...

SSP बोले- SIR के नाम पर हो रही ठगी, आप रहें सावधान, कोई करे परेशान तो पुलिस को तुरंत दे सूचना

 Newsbaji  |  Nov 25, 2025 11:11 AM  | 
Last Updated : Nov 25, 2025 11:18 AM
नागरिकों के लिए SSP सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की।
नागरिकों के लिए SSP सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों मे SIR का काम किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने इसकी आड़ में जाल फैलाना शुरु कर दिया है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए SSP सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। 

SSP ने अपनी सूचना में बताया कि, लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। उन्होंने बताया कि, SIR भरने के लिए ओटीपी के लिए कोई कॉल आए तो यह सावधानी बरतें। यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करें और कहे कि आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, वह हमें दे दीजिए तो उसे तुरंत मना कर दें। कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि मैं कार्यालय जाकर बात करूंगा लूंगा। 

पुलिस को करें सूचित 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, अगर कोई व्यक्ति ओटीपी मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दें या जोर डाले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, SIR फॉर्म में मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं। 

OTP की नहीं है आवश्यकता 
SSP ने कहा कि, BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से BLO फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या BLO आपसे ओटीपी नहीं मांगता। यह आशंका है कि, साइबर ठग ओटीपी भेजकर और इसे पूछकर आपके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे सकते है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft