Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हालत नाजुक...

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हालत नाजुक

 Newsbaji  |  Mar 04, 2026 04:23 PM  | 
Last Updated : Mar 04, 2026 04:23 PM
मंदिरहसौद में सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त कार और बाइक की तस्वीर
मंदिरहसौद में सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त कार और बाइक की तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बाइक सवार दो युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ें। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक युवक की हाल गंभीर 
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और मंदिरहसौद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft