Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शिरीष मिश्रा बनें सूचना आयुक्त, रिटायर्ड दो IAS अफसरों को मिली भी मिली जिम्मेदारी...

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शिरीष मिश्रा बनें सूचना आयुक्त, रिटायर्ड दो IAS अफसरों को मिली भी मिली जिम्मेदारी

 Newsbaji  |  Jan 10, 2026 01:41 PM  | 
Last Updated : Jan 10, 2026 01:41 PM
राज्य सूचना आयोग की तीन पदों पर नियुक्ति हुई, एक वरिष्ठ पत्रकार और अन्य 2 रिटायर्ड अफसरों को मिली जिम्मेदारी
राज्य सूचना आयोग की तीन पदों पर नियुक्ति हुई, एक वरिष्ठ पत्रकार और अन्य 2 रिटायर्ड अफसरों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित राज्य सूचना आयोग के अहम पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शिरीष मिश्रा को सूचना आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं, पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड अफसर अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके साथ एक अन्य सदस्य को भी राज्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति हुई है। 

वरिष्ठ पत्रकार शिरीष चंद्र मिश्रा और रिटायर्ड IAS अफसर उमेश अग्रवाल को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां 3 वर्षों की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्ति आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब कानूनी अड़चन दूर होने के बाद सरकार ने सभी नियुक्तियों को हरी झंडी मिल गई।

पदों पर नियुक्त अफसरों की सेवा शर्तें, वेतन और भत्ते भारत सरकार की 24 अक्टूबर 2019 की अधिसूचना के तहत निर्धारित होंगे। ये नियम सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019 के अंतर्गत लागू होंगे। राज्य सूचना आयोग के सक्रिय होने से अब RTI से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft