Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, दोनों टीमें पहुंची रायपुर...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, दोनों टीमें पहुंची रायपुर

 Newsbaji  |  Jan 23, 2026 11:28 AM  | 
Last Updated : Jan 23, 2026 11:28 AM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज होगा। मैच को लेकर दोनों टीमें राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं। यह मैच दोपहर करीब 2:10 बजे से खेला जाएगा। 

हालांकि पिछले दिनों हुए वनडे मुकाबले के दौरान जिस तरह का जबरदस्त उत्साह और भारी भीड़ देखने को मिली थी, वैसा क्रेज इस बार नजर नहीं आ रहा। टीम इंडिया होटल मैरियट में जबकि न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी है।

नहीं मिलेगी एंट्री
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के आयोजन को लेकर इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि, फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं दी जाएगी। वही, पहले दर्शकों के लिए सीट नंबरिंग की योजना बनाई गई थी, लेकिन समय की कमी के चलते फिलहाल इसे टाल दिया गया है। अब स्टेडियम में दर्शकों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्टेडियम में यह रहेगा प्रतिबंधित
संघ के अनुसार, बच्चों के खाने-पीने की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, पानी की बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्ययंत्र, छाता, ब्लेड, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, बैट, झंडा, चाकू, कांच का कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, हैंडीकैम, स्प्रे, पेन, पेंसिल, बॉल, लाउड हैलर, सीटी, हॉर्न, आदि किसी भी प्रकार की भड़काऊ या संदिग्ध वस्तु स्टेडियम के भीतर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft