बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बढ़ते बिजली बिल को लेकर जनता हलाकान हो गई है और लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिला मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान शुरु कर दिया है। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हिस्सा ले रहे है और सरकार से बिजली दरों को कम करने की मांग कर रहे है।
बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि, प्रदेश के लोग महंगाई और बिजली बिल की दोहरी मार से हलाकान हो गए है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए मैदान में उतर गई है। यदि सरकार ने जल्द ही बिजली दरों में कमी नहीं की, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के लोग पहले ही महंगाई से त्रस्त हैं और बिजली दरों में बढ़ोतरी ने उनकी कमर को तोड़कर रख दिया है।
कांग्रेस पार्टी हस्ताक्षर अभियान जनता की भागीदारी से चला रहा है और हस्ताक्षरों को इक्कठा करके जल्द ही राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। इसके अलावा चेतावनी भी दी है कि, अगर सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटने वाली।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft