रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदी-बिक्री के लिए गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर लगातार सत्तापक्ष को घेर रहा है, इस पर विपक्ष के हमले को लेकर सरकार की ओर से वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोगों को शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था, इसलिए 10 प्रतिशत के रेट पर ही जमीन की खरीद-बिक्री कर जमीनों को इकट्ठा कर रहे थे।
फिर आगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, जमीन की गाइडलाइन दर नहीं बढ़ने देने के पीछे कांग्रेस की बहुत बड़ी साजिश थी। उन्होंने कहा कि, कहीं कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। बाकी जहां कहीं भी जमीन का अधिग्रहण होता है, वहां गाइडलाइन रेट कम होने से सीधे तौर पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
गाइडलाइन रेट का संबंध मध्यमवर्गीय परिवारों की होम लोन सुविधा से ही नहीं, बल्कि किसानों के हितों और समग्र रियल स्टेट सुधार की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft