जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन के अरकू सेक्शन (आंध्र प्रदेश) में रविवार तड़के एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन एक बड़े बोल्डर से टकरा गई, जिससे उसका एक इंजन पटरी से उतर गया। यह घटना त्याडा और चिमडिपल्ली स्टेशन के बीच सुबह करीब 4:00 बजे हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापत्तनम जा रही थी। अरकू सेक्शन में यह मार्ग सिंगल लाइन है, जिसके चलते हादसे के बाद पूरे सेक्शन में रेल आवागमन बंद हो गया है। बताया जा रहा कि, घटनास्थल जगदलपुर से लगभग 240 किमी दूर स्थित है।
इस घटना के बाद रेल अधिकारी का कहना है कि, हादसा अनंतगिरी घाट क्षेत्र में भू-स्खलन के कारण हुआ। पहाड़ी से एक विशाल चट्टान टूटकर पटरी पर गिर गई, जिससे मालगाड़ी टकरा गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना के डेढ़ घंटे पहले ही उसी ट्रैक से किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस गुजरी थी। इंजन को पटरी पर लाने का काम रेलवे की टीम ने शुरू कर दिया है और संभावना जताई जा रही है कि, शाम तक लाइन बहाल हो सकती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft