जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इस बीच, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी आज जगदलपुर जेल में बंद भाजपा नेताओं से मिलने पहुंची। उनके साथ प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी साथ हैं। बता दें कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन से जुड़े 14 माह पुराने मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व मनोहरदत्त तिवारी, रघु सेठिया जेल में बंद हैं।
पुरंदेश्वरी के साथ सुरेश गुप्ता की पत्नी पार्षद सविता गुप्ता भी मिलने अंदर जाना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। पुरंदेश्वरी के लौटने के बाद सविता गुप्ता की पति से मुलाकात के लिए अंदर जाने की बात भाजपा नेताओं ने कही है। वह जेल के बाहर स्वजन के साथ बैठी हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सोमवार को चार दिन के बस्तर संभाग के दौरे पर जगदलपुर पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से चर्चा में पुरंदेश्वरी ने कहा कि पांच में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस एक एक कर जहां उनकी सरकार थी वहां भी हार रहिए है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की हार तय है। कांग्रेस सरकार की विफलता, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार चरम पर है।
पुरंदेश्वरी ने कहा कि वह पार्टी संगठन की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगी। चार दिन के प्रवास के दौरान सुकमा, बीजापुर भी जाएंगी। हमारे लिए संगठन सर्वाेपरि है। बूथ कमेटी से लेकर प्रदेश कमेटी तक संगठन काम करता है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ जाएंगे।
(TNS)
कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, दो भाईयों ने मिलकर किया मोडिफाई, अब हुई पुलिस की एंट्री
सक्ती रियासत के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft