Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन, दंतेवाड़ा में 7 से 13 दिसंबर तक होगी, तैयारियां जोरो पर...

प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन, दंतेवाड़ा में 7 से 13 दिसंबर तक होगी, तैयारियां जोरो पर

 Newsbaji  |  Dec 06, 2025 06:16 PM  | 
Last Updated : Dec 06, 2025 06:16 PM
कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आयोजन, तैयारियां जारी
कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आयोजन, तैयारियां जारी

बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर में 7 से 13 दिसंबर 2025 तक कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह दक्षिण बस्तर का पहला स्थान होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में कथा वाचन का आयोजन होगा।  

मिली जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई। पंडाल में डेढ़ से दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दरअसल, हर रोज लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के कथा सुनने की संभावना है। आयोजन समिति के 300 से अधिक सदस्य तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे है। 

आयोजक का कहना है कि, नगरवासियों से चर्चा के बाद उन्हें पूरा सहयोग मिला और कार्यक्रम पूरे गीदम नगर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी से संपन्न होगा। उन्होंने, जिले के सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कथा में पधारकर अपने जीवन और परिवार को सुखमय बनाएं। पंडित प्रदीप मिश्रा की यह कथा दक्षिण बस्तर वासियों के लिए वरदान साबित होगी।

यातायात विभाग ने संभाली व्यवस्था
प्रदीप मिश्रा को सुव्यवस्थित रखने के लिए यातायात विभाग ने विशेष पार्किंग व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास कुल 5 प्रमुख पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार, VIP लोगों के लिए पार्किंग-01 निर्धारित की गई है। बीजापुर रोड पर स्थित पार्किंग-02 कार्यक्रम स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित होगी। इसी तरह से अन्य पार्किंग व्यवस्था को चिंहित किया गया है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft