बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों के साथ मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। अब तक मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके है। 9 महिला नक्सली सहित कुल 18 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जबकि इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए है।
बस्तर संभाग IG सुंदरराज पी ने बताया कि, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद DRG, STF, CRPF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर गई थी। बुधवार सुबह 9 बजे क्रॉस-फायरिंग शुरू हुई और देर तक मुठभेड़ चली।
मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान LMG machine Gun, AK 47 Rifles, SLR Rifles, INSAS Rifles, .303 Rifles अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।
बता दें कि, इस भीषण मुठभेड़ में DRG के 3 जवान प्रधान आरक्षक मोनू बड़डी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शहीद हुए हैं। दो घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
वर्ष 2025 में 255 नक्सली हुए ढेर
बीजापुर से सुकमा-आंध्र व दंतेवाड़ा के सरहदी जंगलों में तगड़ी घेरेबंदी के चलते भूमिगत नक्सली जवानों का निशाना बन रहे हैं। बुधवार को दंतेवाड़ा सीमा पर केशकुतूल में हुई मुठभेड़ में बड़े काडर के नक्सली ढेर हुए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान संगठन के शीर्ष नेताओं समेत दुर्दात कमांडर हिडमा मारा गया। बस्तर में वर्ष 2025 में 255 नक्सली मारे गए, इनमें 236 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft