बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों के जवान लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई की है। सुकमा के बाद बीजापुर के भैरामगढ़-इंद्रावती के जंगलों में नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है। भैरमगढ़-इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इस इनपुट पर बीजापुर से DRG जवानों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
बता दें कि, गोलापल्ली के जंगलों में गुरुवार को DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 3 नक्सलियों पुलिस जवानों ने मार गिराया था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft