बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले के चिल्ला मरका गांव के नजदीक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया है। इस विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दिनेश नाग शहीद हो गए है। वहीं, 3 जवान घायल हुए है, घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के उपरांत इवेक्यूट कर बेहतर उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। घटना भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में उल्लूर घाटी की बताई जा रही है। यहां डीआरजी के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों को निशाना बनाया। विस्फोट प्रेशर था या कमांड स्विच था, इसकी जानकारी मौके से पुलिस अधिकारी जुटा रहे है।
लगातार हो रहे IED ब्लास्ट
03 जनवरी से 20 जुलाई 2025 तक की IED ब्लास्ट की घटनाओं पर नजर डालें तो पता चलता है कि, किस तरह से नक्सलियों ने जवानों और ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है।
- बीजापुर (20 जुलाई)- भोपालपट्टनम में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एक घायल
- बीजापुर (14 जुलाई)- मद्देड़ थाना क्षेत्र में प्लांट बम पर पड़ा पैर, चार घायल
- बीजापुर (2 जुलाई)- जंगल में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण प्रेशर आईईडी की चपेट में आया।
- सुकमा (9 जून)- कोंटा में आईईडी ब्लास्ट में एजिशनल एसपी शहीद हुए।
- बीजापुर (30 मई)- मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल
- बीजापुर (06 मई)- IED ब्लास्ट में CRPF अफसर घायल
- बीजापुर (26 अप्रैल)- डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में घायल
- बीजापुर (21 अप्रैल)- IED ब्लास्ट में CAF जवान शहीद।
- बीजापुर (09 अप्रैल)- IED ब्लास्ट में CRPF जवान जख्मी.
- अबूझमाड़ (07 अप्रैल 2025): जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण जख्मी.
- नारायणपुर (04 अप्रैल)- नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, 1 घायल
- बीजापुर (30 मार्च)- नक्सल एनकाउंटर के दौरान IED ब्लास्ट, महिला की मौत।
- नारायणपुर (28 मार्च)- आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल, बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो की IED बरामद की गई।
- बीजापुर (23 मार्च)- एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल
- बीजापुर (20 मार्च)- गंगालूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद, अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल
- नारायणपुर (07 मार्च)- आईईडी ब्लास्ट में मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर गंभीर घायल
- अबूझमाड़ (21 फरवरी)- आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान घायल
- बीजापुर (15 फरवरी)- IED ब्लास्ट में जवान घायल
- नारायणपुर (17 जनवरी)- आईईडी विस्फोट में BSF के 2 जवान घायल
- बीजापुर (16 जनवरी)- आईईडी विस्फोट में 2 कोबरा कमांडो घायल
- सुकमा (12 जनवरी)- आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर आईईडी की चपेट में आने से 2 पुलिसकर्मी घायल
- नारायणपुर (10 जनवरी)- ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की दो घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल
- बीजापुर (6 जनवरी)- नक्सलियों ने वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाया, 8 जवान शहीद समेत ड्राइवर की मौत।
- बस्तर (3 जनवरी)- आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft