गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली से लेकर कांकेर तक कुल 15 इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन सभी पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 01 करोड़ रुपए से अधिक का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में हार्डकोर नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है।
गढ़चिरौली में 11 नक्सली सरेंडर
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली संगठनों को बड़ा झटका लगा है। यहां 11 नक्सलियों ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के समक्ष सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में 2 DVCM, 3 PPCM, 2 ACM और 4 सदस्य रैंक के नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से मिलाकर कुल 82 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, 4 नक्सलियों ने अपनी वर्दी और हथियार भी पुलिस के हवाले कर दिए है। महाराष्ट्र सरकार ने इन नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए कुल 82 लाख का इनाम घोषित किया था। इनका पता देने वालों को 82 लाख रुपए कैश दिए जाने का ऐलान किया गया था।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के SP आई.कल्याण एलिसेला ने बताया कि, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे है। जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी। ये नक्सली कांकेर जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार की पुनर्वास नीति और फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण लगातार नक्सली हथियार डाल रहे है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft