बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक का अपहरण कर लिया था. अब उसकी हत्या कर लाश गांव के पास फेंक दी थी. इसके साथ एक पर्चा भी फेंका गया है, जिसमें नक्सलियों ने कई बातें लिखी हैं.
बता दें कि बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेठा गांव में रहने वाला कुशु हेमला का नक्सलियों ने बीते 8 मार्च को अपहरण कर लिया था. कुशु का भाई पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक है. इस बीच परिजन कुशु को छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए थे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी.
अब अचानक सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने उसकी लाश गांव के बाहर देखी तो हड़कंप मच गया. वहीं पर्चे पर नक्सलियों ने लिखा है कि मृतक पुलिस की मुखबिरी करता था. इसलिए उसकी हत्या की गई है. वहीं पूरी वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft