सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है. 2 ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिर बताकर उनकी हत्या कर दी है. वहीं इसका जिम्मेदार प्रदेश की बीजेपी सरकार को बताया है.
बता दें कि इस वारदात को नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है. दोनों ग्रामीण कायर दुल्लेड़ गांव के रहने वाले थे. उनका नाम सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा था, जिन्हें नक्सलियों ने उनके घर से रात में उठा लिया था.
अगले दिन शुक्रवार की सुबह गांव के पास दोनों की हत्या कर लाश फेंक दी गई थी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft