सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. मौके से जवानों ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है. वहीं पूरे इलाके की सर्चिंग की जा रही है.
बता दें कि सुकमा जिले के टेटमड़गु इलाके में ये मुठभेड़ हुई है. दरअसल, यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी. लिहाजा डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे. तभी दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. जवान भी नक्सलियों की फायरिंग का करारा जवाब दिया. इसी मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है.
वहीं जवानों को मौके से हथियार और बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री मिले हैं. इस संबंध में घटना की पुष्टि करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जवानों की सर्चिंग अभी लगातार जारी है. उनके लौटने के बाद और जानकारी सामने आएगी.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft