नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है. उन्होंने आयरन ओर सप्लाई करने वाले 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया है. इससे हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूरा मामला नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र का है. आपको बता दें कि नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर छोटेडोंगर के बीच बस्ती में स्कूल के पास इस घटना को अंजाम दिया है. ये ट्रक अमदई लौह अयस्क परिवहन में लगे हुए थे. नक्सलियों ने बंदूक की नोक पर इन वाहनों को रोका और फिर ड्राइवर व हेल्पर को नीचे उतारकर ट्रकों को आग के हवाले कर दिया.
ले गए साथ
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली ट्रकों के ड्राइवर व हेल्पर को अपने साथ ले गए हैं. नारायणपुर एएसपी रॉबिंशन गुरिया ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft