Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़दुर्ग में MR क्रिकेट लीग T-10 का धमाकेदार समापन, , MJ-11 बना चैंपियन...

दुर्ग में MR क्रिकेट लीग T-10 का धमाकेदार समापन, , MJ-11 बना चैंपियन

 Newsbaji  |  Nov 11, 2025 10:31 AM  | 
Last Updated : Nov 11, 2025 10:33 AM
MR  क्रिकेट लीग T-10 सीजन-2 ने सभी को रोमांचित कर दिया।
MR क्रिकेट लीग T-10 सीजन-2 ने सभी को रोमांचित कर दिया।

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित MR क्रिकेट लीग T-10 सीजन-2 ने इस वर्ष क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। MR Layouts Private Limited द्वारा प्रायोजित यह टूर्नामेंट 25 अक्टूबर से 09 नवंबर 2025 तक चला और पूरे शहर में इसे “दुर्ग का त्योहार” के नाम से सराहा गया। 

क्रिकेट के सभी मुकाबले सुराना कॉलेज ग्राउंड, दुर्ग में खेले गए, जहां प्रतिदिन हजारों दर्शकों की भीड़ ने खेल का आनंद लिया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें IK Warriors, MJ-11, Star Boys, Punjab King Elevens, KCC, Harsh and Sandy, Natraj 11, Avesh 11, Muscle Garage, Om Sai Ram, Saawariya 11 और Veer-11 शामिल थीं। पूरे आयोजन का संचालन सैम इरानी, राजवीर सिंह, प्रतीक सिंह, राजा अली, शोएब खान, हबीब खान, सुमन सोनी और निक्कू राजपूत समेत अन्य की टीम ने किया।

बता दे कि, फाइनल मुकाबला MJ-11 और IK Warriors के बीच खेला गया, जिसकी शुरुआत मनोज राजपूत द्वारा कराए गए टॉस से हुई। IK Warriors ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए MJ-11 ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मनोज राजपूत ने भाग लेते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि, हमारा मुख्य उद्धेश्य दुर्ग की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। MR क्रिकेट  लीग T-10 जैसे आयोजनों के माध्यम से हम खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने की कोशिश कर रहे है। 

 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft