बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिले से एक बड़ी सफलता सुरक्षा बल के जवानों को हाशिल हुई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए है। इस मुठभेड़ में एक DRG का जवान भी शहीद हो गया है।
27 से अधिक नक्सली ढेर- गृहमंत्री
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, यह मुठभेड़ पिछले 50 घंटे से अधिक समय से चल रही थी, जिसमें सुरक्षा बलों के जवानों ने 27 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने इस मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली भी मारे जाने की संभावना बताई है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ऑपरेशन
बता दे कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट 21 दिनों तक चला, जिसमें 31 नक्सलियों को ढेर कर जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। कर्रेगुट्टा को नक्सल मुक्त बनाने के लिए 21 अप्रैल से 11 मई तक नक्सल विरोध अभियान चलाया गया था।
मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का संकल्प
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का निश्चय किया है। इसके बाद से सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सलियों का सफाया करने में लगे हैं। लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं बढ़ते दबाव के चलते कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी कर रहे है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft