Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़विधायक की पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, धारदार हथियार से हाथ-पेट और गले पर पहुंचाई चोट, हॉस्पिटल में भर्ती...

विधायक की पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, धारदार हथियार से हाथ-पेट और गले पर पहुंचाई चोट, हॉस्पिटल में भर्ती

 Newsbaji  |  Jan 01, 2026 09:14 AM  | 
Last Updated : Jan 01, 2026 09:14 AM
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाकर किया घायल
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाकर किया घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने मंगलवार सुबह अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको घायल कर लिया। उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोटे आई है। जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, लगातार इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने परिजनों से घटना को लेकर बातचीत की है। जिसमें बताया गया कि, कुछ महीने पहले उनकी माता का देहांत हुआ था। उसके बाद से वो मानिसक अवसाद में थी।

बताया जा रहा कि, घटना सुबह  7:00 बजे की है। उस समय विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे। वह किसी काम से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से खून निकल रहा है। उन्होंने तुरंत गाड़ी में पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और भर्ती कराया। 

उधर, शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने हॉस्पिटल में पत्रकार से चर्चा करते हुए बताया कि, पुलिस ने परिजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft