जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तपकरा थाना क्षेत्र के गोड़अंबा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी तक चलने वाली अनमोल बस शुक्रवार सुबह अपने तय रूट पर चल रही थी। सुबह करीब 10:00 बजे बस गोड़अंबा गांव के पास एक पुल के पास पहुंची, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे दब गए। इसी वजह से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन अतिरिक्त एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं, ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकें।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft