Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़पुलिस विभाग में देर रात बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के तबादले, रायपुर में पुलिस कमिश्नर की हुई नियुक्ति...

पुलिस विभाग में देर रात बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के तबादले, रायपुर में पुलिस कमिश्नर की हुई नियुक्ति

 Newsbaji  |  Jan 23, 2026 09:42 AM  | 
Last Updated : Jan 23, 2026 09:42 AM
छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ, पुलिस विभाग में  बड़ी सर्जरी
छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ, पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में एक बड़ी सर्जरी की गई है। रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। वर्ष 2004 बैच के सीनियर IPS अफसर संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वे IG बिलासपुर रेंज के पद पर तैनात थे। यह आदेश गृह विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

पुलिस विभाग में सर्जरी
वहीं, वर्ष 2009 बैच के IPS अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षकों के तबादले
रायपुर के SSP लाल उम्मेद सिंह का तबादला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र जशपुर किया गया है। जशपुर के SSP शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेजा गया है। आदेश के अनुसार, दुर्ग रेंज के IG रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज भेजा गया है। अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव से दुर्ग रेंज, बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव रेंज और रायगढ़ SP दिव्यांग पटेल को रेल SP बनाया गया है।

रायपुर कमिश्नरी में DCP की पदस्थापना
वहीं, उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और स्मृतिक बघेरा राजनांदगांव को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) रायपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 अफसरों की कमिश्नरी में पदस्थापना की गई है।

IPS संजीव शुक्ला
बता दें कि, संजीव शुक्ला पूर्व में रायपुर के SP रह चुके हैं और स्थानीय अनुभव व मजबूत प्रशासनिक नेटवर्क के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वे जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त हो रहे है, जिससे उन्हें करीब 11 महीने ही काम करने का मौक मिलेगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft