बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। शाम तकरीबन 4:00 बजे मेमू ट्रेन एक मालगाड़ी के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मेमू ट्रेन के कुछ डिब्बे माल गाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गए और कई डिब्बे पटरी से उतर गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक लोकल यात्री ट्रेन कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान शाम करीब 04 बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 06 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है, जिनकों उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अनुग्रह राशि की घोषणा
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, घटना की सूचना मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना होकर जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल भेजा जा रहा है और रेलवे प्रशासन ने इस हादसे से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा भी कर दी है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रुप से घायल यात्रियों को 05 लाख रुपए और सामान्य रुप से घायल यात्रियों को 01 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदास की जाएगी।
रेल प्रशासन ने घोषणा की है कि, इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
रेलवे ने जारी किए नंबर, मिलेगी सूचना
- बिलासपुर- 7777857335, 7869953330
- चांपा- 8085956528
- रायगढ़- 9752485600
- पेंड्रा रोड- 8294730162
- कोरबा- 7869953330
- उसलापुर- 7777857338
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft