Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़गरीब मरीजों के साथ ये कैसा खिलवाड़ साहब, मोतियाबिंद के ऑपरेशन में 9 लोगों की आंखों में फैला इंफेक्शन, सभी रायपुर रेफर...

गरीब मरीजों के साथ ये कैसा खिलवाड़ साहब, मोतियाबिंद के ऑपरेशन में 9 लोगों की आंखों में फैला इंफेक्शन, सभी रायपुर रेफर

 Newsbaji  |  Nov 13, 2025 09:17 AM  | 
Last Updated : Nov 13, 2025 09:17 AM
बीजापुर स्वास्थ्य महकमें की बड़ी लापरवाही, आदिवासी क्षेत्रों के 9 ग्रामीणोंं की आंखों के ऑपरेशन के बाद फैला इंफेक्शन
बीजापुर स्वास्थ्य महकमें की बड़ी लापरवाही, आदिवासी क्षेत्रों के 9 ग्रामीणोंं की आंखों के ऑपरेशन के बाद फैला इंफेक्शन

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 24 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल में किए गए आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन रत्ना ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि, ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की आंखों में संक्रमण जैसी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया है।

14 मरीजों का ऑपरेशन, 9 में संक्रमण
जानकारी के अनुसार, 09 मरीजों में 01 पुरुष और 08 महिलाएं शामिल हैं। वहीं CMHO डॉ. बी. आर. पुजारी, बीजापुर ने जानकारी दी कि, कुल 14 लोगों का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें से 9 को दिक्कत हुई थी। बाकी 6 मरीजों में माइनर इन्फेक्शन की बात भी सामने आई। सभी मरीज बीजापुर जिले के उसुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से हैं। 

लापरवाही का बड़ा आरोप
पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर आंखों के ऑपरेशन के बाद उचित देखभाल नहीं होने और समय पर दवाइयां नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि दोषी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बहरहाल, इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां अब भी ऑपरेशन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के बाद सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि, राज्य सरकार इस गंभीर लापरवाही में क्या कार्यवाही करता है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft