Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष ने किसे बोला 'गेटकीपर', मोदी की गारंटी की आड़ में गुजरात के खनन माफियाओं को दिलाई जा रही एंट्री...

जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष ने किसे बोला 'गेटकीपर', मोदी की गारंटी की आड़ में गुजरात के खनन माफियाओं को दिलाई जा रही एंट्री

 Newsbaji  |  Dec 05, 2025 09:27 AM  | 
Last Updated : Dec 05, 2025 09:32 AM
जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर साधा निशाना
जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रदेश में बढ़ती अशांति और प्राकृतिक संसाधनों की हो रही कथित लूट के लिए सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा, कि "क्या एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में आपकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की रक्षा करना है, या गुजरात के हितों का 'गेटकीपर' बनना है?"

मुख्यमंत्री ने मूंद ली आंखे- अमित
दरअसल, हाल के हिंसक घटनाक्रमों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि, लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायर जैसे हथकंडे प्रदेश के शांतिप्रिय चरित्र पर कलंक हैं। उनका कहना था, "मोदी की गारंटी की आड़ में गुजरात के खनन माफियाओं को एंट्री दिलाई जा रही है। जल, जंगल, जमीन बेचने का ठेका चल रहा है। क्या मुख्यमंत्री साहब ने अपनी आंखें मूंद ली हैं या उन्हें काली पट्टी बांध दी गई है?"

अमित जोगी की अपील
जोगी ने मुख्यमंत्री के "सरल स्वभाव" को लेकर चिंता जताई और कहा कि, चाटुकार अधिकारी उन्हें "सुशासन के झुनझुने" बजाकर भ्रमित कर रहे हैं। "ये अधिकारी आपकी सरकार के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के अस्तित्व को मिटाने और बाहरी ताकतों का ठेका पूरा करने में लगे हैं," उन्होंने आरोप लगाया। अमित जोगी ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि, "अभी भी वक्त है। जनहित में आंखें खोलिए। इस जमीन की लूट को रोकिए। छत्तीसगढ़ भोला है, लेकिन भूलता नहीं।"
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft