भिलाई। छत्तीसगढ़ में स्थित IIT भिलाई में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौमिल साहू की अचानक मौत हो गई। सौमिल मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले थे और IIT भिलाई के छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रहे थे। इस घटना के बाद IIT प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया, फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सौमिल साहू मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2025 जुलाई में IIT भिलाई के इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रवेश लिया था। उनके रूममेट ने बताया कि, सुबह सौमिल को चक्कर आया और अचानक दौरा पड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने तुरंत उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि, प्रारंभिक जांच में यह स्वास्थ्य संबंधी प्राकृतिक कारणों से हुई मौत प्रतीत हो रही है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल मृतक छात्र के पिता वीरेन्द्र साहू को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft