भिलाई। छत्तीसगढ़ के नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी परिसर में होली पर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। होलिका दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
आयोजन स्थल पर समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, होली आपसी भाईचारे, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।
होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम
इसी क्रम में ओजस्व प्रोडक्शन और मानव संगल समिति कालीबाड़ी नेहरु नगर भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 3 मार्च शाम 7:00 को आर्केस्ट्रा एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओ और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर होली के इस उत्सव को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने की अपील की गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft