रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। लेकिन, रात का तापमान लगातार नीचे उतरने के चलते उत्तर और मध्य क्षेत्र में ठंड और तेज महसूस होगी। प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड बढ़ेगी।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। दिनभर खुश्क हवाओं ने वातावरण को अधिक शुष्क बना हुआ है।
ठंड के बढ़ने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है और अगले 2 दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft