रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर की माता का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन से परिवार और शहर के लोगों में शोक है।
परिवार के अनुसार, उनकी मैय्यत मंगलवार को नमाज़-ए-मग़रिब के बाद बैरन बाजार स्थित घर से उठाई गई। इसके बाद जनाज़ा मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की माता के निधन की खबर का पता चलते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने भी ढेबर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, दुख की इस घड़ी में हमारी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft