कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में कलेक्टोरेट परिसर में तब हड़कंप मच गया, जब पता चला कि डिप्टी कलेक्टर के चेंबर से धुआं उठ रहा है. देखते ही देखते आग भड़क उठी. इससे वहां रखे कई जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक हो गए.
बता दें कि घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है. कलेक्टोरेट परिसर में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी का चैंबर है. अभी यहां कामकाज शुरू होने ही वाला था. दफ्तर खुल चुका था और कर्मचारी भी पहुंच चुके थे. अचानक उनके चैंबर से धुआं उठता दिखा.
तब कर्मचारियों ने मौके पर ही पहुंचकर मुआयना किया. देखते ही देखते आग भड़क गई. फिर फर्नीचर तक पहुंच गई. इससे वहां रखे कई जरूरी दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए. इस बीच दमकल को सूचना दी गई. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और को काबू पाने की कवायद शुरू की गई. आग तो बुझ गया, लेकिन तब तक खासा नुकसान हो गया था. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft