Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं ने मचाया तांड़व, भीड़ देखती रही तमाशा...

कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं ने मचाया तांड़व, भीड़ देखती रही तमाशा

 Newsbaji  |  Dec 28, 2025 08:35 AM  | 
Last Updated : Dec 28, 2025 08:35 AM
रायपुर न्यायालय परिसर में महिलाओं के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट
रायपुर न्यायालय परिसर में महिलाओं के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अचानक महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। फिर दोनों तरफ से लात-घूंसे और पत्थर से एक दूसरे टूट पड़े। जिस समय यह मारपीट की घटना हो रही थी, उस समय कोर्ट परिसर में पुलिस से लेकर अन्य लोग मौजूद थे। बताया जा रहा कि सभी महिलाएं देवर बस्ती की है और किसी मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय आई थी।

जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिलाओं के बीच मारपीट और विवाद करीब आधे घंटे तक चलता रहा और इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट परिसर में मौजूद लोग बस देखते रह गए।

 आधे घंटे बाद यह सूचना पुलिस को मिली तो कोर्ट सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में शामिल महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि, आखिर किस बात को लेकर विवाद और मारपीट हुआ। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft