रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में कोल ब्लाक आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई थी। लेकिन इस दौरान अचानक पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया और हिंसा शुरु हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को भगाने के लिए पथराव व हिंसा कर दी।
महिला पुलिस अफसर हुई घायल
ग्रामीणों ने मौके पर तैनात महिला पुलिस अफसर को पकड़ लिया और महिलाओं ने लातों से थाना प्रभारी कमला पुसाम की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हमले में DSP अनिल विश्वकर्मा को भी सिर पर चोट आई है। ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ी को भेजा जा रहा है।
प्रशासनिक अमला भी तैनात
तमनार में बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा कि, पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन को रुकवाने की प्रक्रिया के बीच एक ग्रामीण सड़क हादसे में घायल भी हो गया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
यह है मामला
दरअसल, पिछले 15 दिनों से ग्रामीण CHP चौक पर लगातार आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे है और उनकी मुख्य मांग है कि प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल ब्लॉक से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा, साथ ही ग्रामीणों को विस्थापित भी कर दिया जाएगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft