Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़EOW का बड़ा एक्शन, 20 ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग, आबकारी और DMF घोटाले से जुड़ा है मामला...

EOW का बड़ा एक्शन, 20 ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग, आबकारी और DMF घोटाले से जुड़ा है मामला

 Newsbaji  |  Nov 23, 2025 12:42 PM  | 
Last Updated : Nov 23, 2025 12:42 PM
आबकारी और DMF घोटाले को लेकर EOW का बड़ा एक्शन
आबकारी और DMF घोटाले को लेकर EOW का बड़ा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले को लेकर EOW ने बड़ा एक्शन शुरू किया है। EOW ने प्रदेश के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। EOW की टीमों ने अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह से रायपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर और कोंडागांव सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। रेड में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी एक साथ छापे की कार्रवाई हुई है।

बताया जा रहा कि, DMF घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है। बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और कार्यलय पर भी छापेमार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी EOW की टीमें छापा मारा है। फिलहाल अभी छापेमार कार्रवाई सभी ठिकानों पर चल रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft