रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए रायपुर और बिलासपुर में बिल्डर्स के ठिकानों पर छापा मारा। यहां के बड़े व्यापारी मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवास और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी है। टीम में शामिल अफसरों ने सुबह ही दुकान व घर को घेर कर जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा कि, घर व आफिस में मौजूद दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानिया परिवार के मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास में भी स्थित हैं, लेकिन वहां ईडी की टीम नहीं पहुंची है। छापेमारी फिलहाल केवल क्रांति नगर स्थित घर और उनके ठिकानों तक सीमित है। महावीर नगर क्षेत्र में किसी भी तरह की दबिश या तलाशी की खबर अभी नहीं है। बताया जा रहा कि, छापेमारी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों की छानबीन से जुड़ी है।
बता दें कि, ईडी ने कुछ दिन पहले ही कोयला घोटाला मामले में जांच करते हुए रायपुर और बिलासपुर में कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। जिसमें जांच एजेसी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे थे। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft