Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़ED का छापा, दुर्ग-भिलाई-रायपुर और बिलासपुर में एक साथ एक्शन, सुरक्षा बलों के साथ सभी ठिकानों पर पहुंची टीम...

ED का छापा, दुर्ग-भिलाई-रायपुर और बिलासपुर में एक साथ एक्शन, सुरक्षा बलों के साथ सभी ठिकानों पर पहुंची टीम

 Newsbaji  |  Sep 03, 2025 11:13 AM  | 
Last Updated : Sep 03, 2025 11:13 AM
ED की दबिश छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में जारी
ED की दबिश छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में ED ने बुधवार की सुबह से कई ठिकानों पर एक साथ एक्शन शुरु किया है। बताया जा रहा है कि, यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास समेत अन्य ठिकानों पर ED की टीम ने एक्शन लिया है।

इस एक्शन में ED की टीम में कई अफसर शामिल है। इनके साथ केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी शामिल है। रायपुर में 5 से अधिक ठिकानों पर अलग-अलग स्थानों पर एक्शन जारी है। वहीं, अन्य ठिकानों पर कृषि संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहरहाल, अभी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है कि आखिर यह दबिश किस मामले को लेकर की जा रही है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft