Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़DGP-IGP सम्मेलन, अमित शाह बोले- अगले सम्मेलन से पहले देश से नक्सलवाद की समस्या हो जाएगी खत्म...

DGP-IGP सम्मेलन, अमित शाह बोले- अगले सम्मेलन से पहले देश से नक्सलवाद की समस्या हो जाएगी खत्म

 Newsbaji  |  Nov 29, 2025 12:38 PM  | 
Last Updated : Nov 29, 2025 12:38 PM
रायपुर में 3 दिवसीय 60वें DGP-IGP सम्मेलन का केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्धघाटन किया
रायपुर में 3 दिवसीय 60वें DGP-IGP सम्मेलन का केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्धघाटन किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 3 दिवसीय 60वें DGP-IGP सम्मेलन का केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्धघाटन किया। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में DGP-IGP सम्मेलन समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरा है।

उन्होंने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है और इसी का परिणाम है कि, वर्ष 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो आज घटकर सिर्फ 11 रह गई है। गृहमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि, अगले DGP-IGP सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा।

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि, पिछले 40 वर्ष से देश नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि, देश के लिए नासूर बने 3 हॉटस्पॉट-नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर की समस्या के निराकरण के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे। गृह मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि, NIA और UAPA कानूनों को सुदृढ़ बनाया गया, 3 नए आपराधिक कानूनों के साथ ही नारकोटिक्स और भगोड़ों के लिए मजबूत कानून बनाए गए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद और उग्रवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का जिक्र कहते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगाने के बाद देशभर में उसके ठिकानों पर छापे मार कर गिरफ्तारियां की गईं, जो केंद्र - राज्य के समन्वय का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा Intelligence की Accuracy, Objective की clarity और Action की synergy के तीन बिंदुओं पर काम कर कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

गृह मंत्री ने दोहराया कि हमें नारकोटिक्स और संगठित क्राइम पर 360 डिग्री प्रहार कर ऐसा तंत्र बनाना है। जिससे इस देश में नार्को व्यापारियों और अपराधियों को एक इंच जमीन भी न मिल पाए। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि, राज्यों की पुलिस NCB के साथ मिलकर नारकोटिक्स के राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर उनके आकाओं को जेल में डालें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft