रायपुर। छत्तीसगढ़ के IIM, रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक DGP-IG सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 दिन 29 व 30 नवंबर को शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अफसर शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर की रात 7:30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। अमित शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे, वो शुक्रवार यानि सुबह आज से ही बैठक में शामिल हो जाएगे।
जानकारी के अनुसार, प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सकता है। सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी वितरण करेंगे।
इस सम्मेलन में सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं AI के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस सम्मेलन में सभी राज्यों के गृहमंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और DIG और SP स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस वर्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
बता दे कि, इस बैठक को IB आयोजित करता है। सूत्रों के अनुसार, माओवादी हिंसा के खिलाफ ये बैठक निर्णायक होगी। इसीलिए इसके लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया है। यहां पड़ोसी राज्यों के सुरक्षा अधिकारी अपने अनुभवों को साझा करेंगे और रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
इन जगहों पर हो चुका सम्मेलन
केंद्र में मोदी सरकार गठित होने के बाद वर्ष 2014 से अब तक यह सम्मेलन देश के अलग-अलग राज्यों में 10 बार हो चुका है और छत्तीसगढ़ में यह 11वीं बैठक है। यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) व भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हो चुका है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft