दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में फोर्स व पुलिस के जवान ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रहे हैं और कई नक्सली मारे जा चुके हैं. यही खौफ है कि अब बड़े पैमाने पर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है. यहां कोई 15 या 25 नहीं, सीधे 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. खास ये कि इनमें से 3 नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. इससे सुरक्षाबलों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं.
बता दें कि बीते मार्च महीने से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ मुहिम सी छेड़ दी है. पहले 27 मार्च को 6 नक्सलियों को मार गिराया गया. इसके बाद 13 और फिर 29 नक्सली अलग-अलग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर मार गिराए. पिछले दिनों एक बार फिर 9 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया.
यही वजह है कि नक्सली भी अब पूरी तरह बैकफुट पर आ गए हैं. दहशत ऐसी कि दल के दल सरेंडर कर रहे हैं. इसमें अब दंतेवाड़ा जिला भी जुड़ गया है. यहां पुलिस अफसरों की मौजूदगी में 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. हालांकि ये नक्सली दंतेवाड़ा के अलावा सुकमा और बीजापुर जिले के हैं. इनकी सक्रियता इन तीनों जिलों में रही है.
इस संबंध में दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि माओवादी खोखली विचारधारा को समझ चुके हैं. जो भी नक्सली अपना संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में आना चाहते हैं, उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी इसे लेकर अपील की है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft