रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार के बाद, अब प्रदेश कांग्रेस संगठन नए सिरे से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसे लेकर अब काम तेज हो गया है। इस फेरदबल से नए चेहरों को पार्टी में काम करने का मौका मिलेगा।
बदलाव की प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब छत्तीसगढ़, तेलंगाना में जिला अध्यक्षों के बदलने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इसके तहत जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। यह पर्यवेक्षक प्रदेश में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर अपने सुझाव और सिफारिश हाई कमान को सौपेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जिन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी, उन्हें भी अब संगठन की कसौटी पर खरा उतरना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन के लिए AICC ने पर्यवेक्षकों को जिम्मा सौंपा है।
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के लिए सप्तगिरि उलाका, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी. खुंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, डॉ. नितिन राऊत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुडाधे, चरण सिंह सपरा, विकास ठाकरे, सुहिना कावरे, सुरीता चौधरी, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, अज़मतुल्लाह हुसैनी, सीताराम लांबा इन सभी को संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। ।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft