जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ से एक वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, कि कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर धोखाधड़ी कर 42 लाख रुपए हेराफेरी करने का आरोप लगा है। बालेश्वर साहू, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक पर आरोप लगे है कि, उन्होंने जिला सहकारी समिति के प्रबंधक रहने के दौरान KCC Loan के नाम पर किसान के 42 लाख रुपयों का गबन किया था। इस घोटाले में साथ उनके सहयोगी गौतम राठौर ने भी दिया था। मामले की जांच रामकुमार शर्मा की शिकायत पर चल रही थी। विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर पर अपराधिक धारों के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
जानिए क्या था मामला
दरअसल, आरोप है कि वर्ष 2015-20 के बीच बालेश्वर साहू जिला सहकारी समिति बम्हनीनडीह में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने गौतम राठौर के साथ मिलकर पीड़ित राजकुमार शर्मा को 50 एकड़ जमीन में KCC Loan दिलाने की बात कही थी।
जिसके बाद HDFC बैंक में खाता खुलवाया गया और पीड़ित से खाली चेक लिए गए। इन चेक का उपयोग कर 24 लाख रुपए विधायक और उनकी पत्नी के नाम पर ट्रांसफर कर लिए गए। इसके अलावा, पीड़ित की मां और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का उपयोग कर 42 लाख 78 हजार रुपए खाते से निकाल लिए गए।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft