रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानि बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे से मुख्यमंत्री के निवास में आयोजित होगी। सीएम साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लगने की संभावना है। वहीं, सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों की समस्या जैसे कई विषयों पर विचार किया जा सकता है।
कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
कैबिनेट की इस बैठक में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों, धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नए औद्योगिक नीति संशोधनों पर भी मंत्रिमंडल चर्चा हो सकती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft