रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बडी चूक होने की खबर है. उनके सीएम हाउस तक एक व्यक्ति अपना लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया, लेकिन तब तक किसी भी सुरक्षाकर्मी ने उसे नहीं रोका था. इस मामले में 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही इसे मॉकड्रिल बताया जा रहा है, जिसके मुताबिक ये किसी साजिश के तहत नहीं हुई है. लेकिन, इसमें ही ये बड़ी लापरवाही सामने आ गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा वाकया बीते 25 फरवरी का है, जब एक व्यक्ति राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास पर लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा. जबकि यहां कई लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था है. एक-एक को पार करते हुए वह सीएम के कक्ष तक पहुंच गया. यहां उसे पकड़ा गया.
बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर पहुंचने वाला व्यक्ति वीआईपी वाहन से पहुंचा था, जिससे सुरक्षाकर्मियों ने जांच की औपचारिकता निभाते हुए ही उसे अंदर दाखिल होने दिया. अब सवाल इस बात को लेकर उठाया जा रहा है कि जब ये मॉकड्रिल था तो सुरक्षाकर्मियों को इसका पता नहीं था. लेकिन, यदि कोई व्यक्ति इसी तरह हथियार लेकर पहुंच जाता तब क्या होता. वहीं इस वाकये के बाद तीनों सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft