दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।
देर रात तक बहन के साथ की पढ़ाई
यह मामला जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर का है। जानकारी के अनुसार, छात्रा सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिवार के मुताबिक वह परीक्षा को लेकर उत्साहित और आत्मविश्वास से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:00 बजे तक वह अपनी बड़ी बहन के साथ बैठकर पढ़ाई करती रही। घर में सब कुछ सामान्य था। लेकिन मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
सुबह फंदे पर झूलती मिली
सुबह जब मां नींद से उठीं तो उन्होंने बेटी को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। तत्काल पड़ोसियों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी स्पष्ट वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft