छत्तीसगढ़. प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से तोड़ी राहत जरुर मिली है। शनिवार को भी रायपुर सहित कुछ जिलों में हल्की बरसात हुई है। जिसके चलते प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे उतर आया है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है।
राजधानी रायपुर में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल दिया। आसपास के कुछ जिलों में भी ऐसे ही हालात बनें। शाम तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हुई। बस्तर के कई क्षेत्रों में बूंदाबादी की खबर है। मौसम विभाग ने बस्तर के नारायणपुर जिले में 8 मिलीमीटर बरसात होना बताया है। रायपुर में अभी भी बादल छाये रहे । उत्तर और उत्तर पश्चिम से 14.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा चल रही है। जगदलपुर में भी 11.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है। वहीं बिलासपुर में 9.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली दक्षिणी-पश्चिमी हवा का बहना जारी है। दुर्ग में भी 9.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पूर्वी रुख वाली हवा चल रही है। वहीं इसके विपरीत अंबिकापुर और पेण्ड्रा में हवा ही नहीं चली।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
बिलासपुर – 41.4
दुर्ग – 39.9
रायपुर – 39.2
अंबिकापुर – 39.2
पेण्ड्रा - 39.1
राजनांदगांव – 38.9
जगदलपुर – 37
तापमान में गिरावट भी हुई दर्ज
मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से भी कम पहुंच गया है। रायपुर में यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम है। वहीं जगदलपुर और दुर्ग में भी इसे सामान्य से एक डिग्री कम मापा गया है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य है। जबकि बिलासपुर, अंबिकापुर और पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक बना हुआ है।
तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में दक्षिणी हवा का आना अब भी जारी है। ऐसे में 24 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। विपरीत हवाओं का मिलन क्षेत्र होने की वजह से रविवार को भी आंधी के साथ एक-दो स्थानों पर बरसात की संभावना बन रही है।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft