रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 22 फरवरी 2026 को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा इस बार सख्ती के साथ आयोजित होगी। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने जूते-मोजे, घड़ी और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों के उल्लंघन पर परीक्षा निरस्त करने और भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करने तक की चेतावनी दी गई है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश अस्थायी रहेगा और अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। समय निर्धारण के लिए केंद्राध्यक्ष की घड़ी ही मान्य होगी।
निरीक्षक के निर्देश के बाद ही प्रश्नपत्र खोलना होगा। प्रश्नपत्र में त्रुटि मिलने पर तुरंत बदलवाना आवश्यक है। सही प्रश्नपत्र मिलने के बाद ही OMR शीट में सेट का गोला भरें। परीक्षा प्रारंभ से पहले दिए गए 10 मिनट में उत्तर पुस्तिका में जरूरी विवरण भरना अनिवार्य होगा।
परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले 30 मिनट और अंतिम 15 मिनट में किसी को भी कक्ष से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका जमा किए बिना कक्ष छोड़ना नियम विरुद्ध है और अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कुछ भी लिखना या निशान बनाना परीक्षा रद्द होने का आधार बन सकता है। नकल, बातचीत या प्रश्नपत्र की कॉपी बनाना सख्त वर्जित है। किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft