Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़CGPSC-2024 के परिणाम जारी, देवेश साहू ने किया टॉप, इस बार टॉप-10 में लड़कों ने मारी बाजी...

CGPSC-2024 के परिणाम जारी, देवेश साहू ने किया टॉप, इस बार टॉप-10 में लड़कों ने मारी बाजी

 Newsbaji  |  Nov 21, 2025 10:51 AM  | 
Last Updated : Nov 21, 2025 11:09 AM
CGPSC-2024 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित।
CGPSC-2024 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित।

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की CGPSC-2024 मुख्य परीक्षा के परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए है। इस बार परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी है। अगर टॉप-10 की बात करें तो, इसमें 8 लड़के जबकि सिर्फ 2 लड़कियां शामिल हैं। देवेश प्रसाद साहू प्रथम स्थान हाशिल किया है। परीक्षार्थी https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGPSC ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होनी है। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। इसके बाद 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम 31 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए। पद से तीन गुना अधिक परीक्षार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाता है। योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर 643 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। 10 नवंबर से प्रारंभ हुआ साक्षात्कार 20 नवंबर तक चला। बीते वर्षों की परंपरा का पालन करते हुए इंटरव्यू के अंतिम दिन 20 नवंबर को ही परिणाम घोषित कर दिए गए है।

साक्षात्कार में अपनाया यह तरीका
पिछले विवादों को देखते हुए इस बार CGPSC ने फेसलेस इंटरव्यू लिया था। अर्थात साक्षात्कारकर्ताओं को यह नहीं पता था कि, वे किस उम्मीदवार का इंटरव्यू ले रहे हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी गई थी। नाम के स्थान पर उन्हें कोड नंबर दिए गए थे।

यह है टॉप-10 के कैंडिडेट

1. देवेश प्रसाद साहू
2. स्वप्निल वर्मा
3. यशवंत देवांगन
4. पोलेश्वर साहू
5. पारस शर्मा
6. संस्कृति पांडेय
7. अंकुश बनर्जी
8. सृष्टि गुप्ता
9. प्रशांत वर्मा
10. सागर वर्मा

90 पद, आबकारी SI के, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद
CGPSC-2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद ज्ञापित किए गए थे।

इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल थे। सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 और DSP के 21 पोस्ट समेत अलग-अलग पद शामिल हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft