बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 कुल 3 चरणों में संपन्न होने जा रहा है. इसी के तहत तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रकिया शुक्रवार से शुरू हो गई है. पहले दिन बिलासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार समेत कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा है. नामांकन फार्म लेने व जमा करने के लिए 19 अप्रैल तक का समय है. आने वाले दिनों में यहां गहमा-गहमी रहने का अनुमान है. नामांकन रैली भी आयोजित होगी.
बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस चरण में बिलासपुर के साथ ही रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा में चुनाव प्रक्रिया होगी. नामांकन के पहले दिन बिलासपुर में कलेक्टोरेट में 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म खरीदे.
इसमें बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी से सुदीप श्रीवास्तव समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं. साथ ही रिजर्व के तौर पर चंद्रप्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन फार्म लिया है.
यहां देखें नामांकन लेने वालों की सूची
ये होगी प्रक्रिया
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft