रायपुर. छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल विधानसभा सत्र पूरा होते ही मार्च महीने में रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएगा. ये बात खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही है. रामलला के दर्शन को ले जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्त रामलला से छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आशीर्वाद लेकर लौटें. इसी कड़ी में उन्होंने मंत्रिमंडल को लेकर ये बात कही है.
सीएम साय ने ये भी कहा कि आज बसंत पंचमी का दिन है सरस्वती पूजन का दिन है. आज इसी दिन 14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी. आज इसी बसंत पंचमी के दिन रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं. यह शुभ संयोग है. आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं. यह बहुत सौभाग्य की बात है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज गया.
यह गूंज तब तक उठती रही जब तक कि ट्रेन की अंतिम बोगी विदा न हो गई. 1344 रामभक्त इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री ने उन्हें विदा किया.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft